सीमेंट सिर्फ़ घर बनाने में ही नहीं, घर को सजाने की ऐसी सुन्दर-सुन्दर चीज़ें बनाने के काम भी आती है - FACT HAI BHAI

facts meaning in hindi,amazing facts in hindi about life,amazing facts in hindi about science ,rochak tathya in hindi,रोचक तथ्य फोटो,फनी अमेजिंग फैक्ट्स,हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य पढ़ाई के रोचक तथ्य

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 2 January 2019

सीमेंट सिर्फ़ घर बनाने में ही नहीं, घर को सजाने की ऐसी सुन्दर-सुन्दर चीज़ें बनाने के काम भी आती है

अभी तक आपको यही पता होगा कि वाइट और ग्रे सीमेंट का इस्तेमाल घर बनाने में किया जाता है. मगर आज हम आपके लिए इसके ऐसे मज़ेदार इस्तेमाल लेकर आए हैं. इनसे आप अपने घर में ख़राब पड़ी चीज़ों को सुंदर बना सकते हैं. इन ख़राब चीज़ों से घर को सजा सकते हैं.
इसके अलावा आपके पास समय नहीं है और आपको अपने दोस्त को गिफ़्ट देना है, तो सीमेंट की मदद से अपने हाथों से बनाया हुआ प्यारा सा और लाजवाब गिफ़्ट भी दे सकते हैं.
जान लीजिए क्या-क्या बना सकते हैं सीमेंट से और कैसे?

1. बुक से बनाएं लैंप स्टैंड

बुक को सीमेंट के घोल में डालकर फिर उसे निकाल लें और सूखने दें. इसके बाद जितनी लंबाई चाहिए लैंप स्टैंड की उतनी बुक लें.

2. अंडे के आकार का मैगनेट

 
अंडे के छिलके को थोड़ा-सा ऊपर से तोड़कर उसमें पहले चुंबक डाल दें उसके बाद सफ़ेद सीमेंट भर दें. इसके सूखने पर छिलके को तोड़ दें. इसमें आप अपनी सेफ़्टी पिंस को खोने से बचा सकते हैं.

3. Ice Tray स्टैंड

Ice Tray में Cocktail Tube को छोटा-छोटा करके रख दें फिर उसमें सीमेंट भर दें. इसके सूखने के बाद इसे बाहर निकाल लें और फिर दो डोरी को इन स्टिक्स के छेद में डालकर इससे केतली रखने के लिए या कोई भी छोटा सामान रखने का स्टैंड बना लें.

4. बल्ब की वॉल हैंगिंग

बल्ब लीजिए फिर उसमें सीमेंट भरिए उसके बाद उसमें बड़ी वाली कील लगा दीजिए और फिर उसे सूखने दीजिए. जब सूख जाए तो बल्ब को तोड़कर सीमेंट से बनी आकृति को दीवार पर उसमें लगी कील की मदद से लगा दीजिए. घर बैठे आपका सुंदर सी वॉल हैंगिंग बन जाएगी.

5. केक पैन स्टैंड

केक पैन में सीमेंट डाल दें फिर उसमें एक मोटी-सी छड़ी लगाकर उसे सूखने दें. सूखने के बाद उसे केक पैन से बाहर निकाल लें. इससे बाथरूम टिशू का सुंदर स्टैंड बन जाएगा.

6. पेपर बैग का फ़्लॉवर स्टैंड

पेपर बैग में सीमेंट भरकर उसमें एक प्लास्टिक के डिब्बे को रखकर सूखने दें. जब सूख जाए तो डिब्बों को निकाल दें. इससे एक फ़्लॉवर स्टैंड बन जाएगा.

7. बोतल का कैंडल स्टैंड

8. कोक की बोतल का स्टॉपर

कोक की खाली बोतल को फेंकियेगा नहीं, बल्कि उसमें सीमेंट भरकर एक अच्छा-सा दरवाज़े को रोकने के लिए स्टॉपर बना लीजिएगा. इसे बनाने के लिए कोक की बोतल को काटकर उसमें सीमेंट भर दें फिर उसमें एक रस्सी डालकर उसे सूखने दें. फिर सूखने के बाद आप उसे अपने दरवाज़े के पास रख सकते हैं.

14. सीमेंट का कॉर्नर स्टूल

कॉर्नर स्टूल बनाने के लिए एक छोटे टब में सीमेंट डालें और अगर आपके घर में ख़राब स्टम्प हैं या डंडे हैं तो उसे इस सीमेंट वाले टब में सही सही जगह पर लगाकर सूखने दें. उसके बाद उसे टब से निकाल लें. बन गया आपका कॉर्नर स्टूल.

No comments:

Post a Comment

AD

loading...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages